Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीर और अली खड्ड उफान पर

Bilaspur, 1 July

प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और खड्डों में जलस्तर बढ़ने के चलते कई स्थानों पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।हालांकि बिलासपुर जिला में स्थिति अभी नियंत्रण में है और जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है। 

उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी दी कि अब तक जिले में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। सभी प्रमुख सड़क मार्ग खुले हुए हैं और पेयजल आपूर्ति भी सामान्य है।कुछ स्थानों पर छोटे स्तर पर भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं, लेकिन इनमें कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सीर खड्ड और अली खड्ड का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। इसी बीच एक महिला के पानी के तेज बहाव में बह जाने की दुखद घटना भी सामने आई है।राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलाए जा रहे हैं। सभी उपमंडल अधिकारियों को सतर्क रहकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।आईपीएच व पीडब्ल्यूडी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी योजना या सड़क के प्रभावित होने पर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया जा सके।

उपायुक्त ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है:

  • नदी-नालों के पास न जाएं
  • रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें
  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें

मौसम की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.