Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिव्यांग कर्मचारियों ने पदोन्नति में 4% आरक्षण लागू करने की मांग दोहराई

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों ने एक बार फिर पदोन्नति में 4 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने की मांग को लेकर आवाज उठाई है। इस संबंध में दिव्यांग कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अरुण गौतम से मिला और उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह मुद्दा लंबे समय से लंबित है और इसे पहले भी कई बार उच्च स्तर पर उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि पदोन्नति में निर्धारित कोटा लागू न होने से उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।संघ के सदस्यों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्थिति के कारण वे न केवल पेशेवर रूप से पीछे रह रहे हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई है कि दिव्यांग कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति का लाभ दिया जाए और जो मामले अभी लंबित हैं, उनका शीघ्र निपटारा किया जाए। संघ ने विभाग से आग्रह किया है कि इस विषय को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और जल्द आवश्यक आदेश जारी किए जाएं।इस दौरान उपनिदेशक अरुण गौतम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग नियमानुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा और पात्र कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.