Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहड़ू में बम धमकी से मचा हड़कंप,अदालत परिसर और एसडीएम कार्यालय खाली करवाए गए

Summer express/शिमला, संजू -:जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब भराड़ी रोड के पास एक अज्ञात पोस्टर मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। इस पोस्टर में रोहड़ू स्थित अदालत परिसर और एसडीएम कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और एहतियातन दोनों सरकारी परिसरों को खाली करवा लिया गया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में खड़े सभी वाहनों को बाहर हटाया गया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया, जिसने पूरे इलाके की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच के दौरान अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही और जांच लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं।इस घटना के संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है और विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्टर किसने लगाया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था।जिला शिमला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में मकान की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के कस्बा सीवन में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पाइप को दोबारा लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी...

फरीदाबाद के ओयो होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव, साथ आया व्यक्ति लापता

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के ओयो होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव होटल के कमरा नंबर 201 में बेड पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ

Summer express, कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने अपने दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ...

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर ओवरलोड ट्राले ने मचाई तबाही, 9 वाहन आपस में टकराए

Summer express, अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दोपहर सुल्तानपुर बैरियर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पुराने पासपोर्ट कार्यालय के सामने एक ओवरलोड 12 टायर ट्राले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवे पर खड़े और गुजर रहे वाहनों में एक के बाद एक भिड़ंत होती चली गई। इस हादसे...

हरियाणा में डॉक्टरों समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए HPR आईडी जरूरी, 90 दिन में नहीं बनवाई तो रुक जाएगी प्रैक्टिस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रदेश में डॉक्टरों, दंत चिकित्सकों, आयुष चिकित्सकों, नर्सों, फार्मासिस्टों सहित सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) आईडी बनवानी होगी। इसके बिना संबंधित चिकित्सा परिषदों में नया पंजीकरण करवाना या पुराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.