Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग से दहशत, छेड़खानी विवाद के बाद युवक ने चलाई गोलियां

Summer express, रोहतक  | हरियाणा के रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक छात्रा से कथित छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा, जब एक युवक ने हवा में कई राउंड फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि गांव कबूलपुर की रहने वाली एक छात्रा को मोंटी नामक युवक परेशान कर रहा था। छात्रा ने इसका विरोध किया और अपने भाई कृष्ण डागर को मौके पर बुला लिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी के बाहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़कर टकराव में बदल गई।

विवाद के दौरान आरोपी मोंटी ने हथियार निकालकर करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से वहां मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

वहीं, घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी।

इस घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में चिंता का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन दिन में 150 युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए किया तैयार, 40 से 70 हजार मिलेगी सैलरी

Summer express/मंडी, धर्मवीर– सरकाघाट क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने उन युवाओं को भी विदेश में रोजगार देने का बीड़ा उठा लिया है जिनके पास न तो कोई ट्रेड है और न ही कोई डिप्लोमा। दो रोजगार मेलों के माध्यम से विदेश में लगभग 900 युवाओं को रोजगार दिलाने वाले चंद्रमोहन शर्मा के पास ऐसे...

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर...

हमीरपुर में मृत्यु के कारणों की पहचान के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला, देश में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला जिला बना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मृत्यु के वास्तविक कारणों की पहचान करने और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में जिला हमीरपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत हमीरपुर में कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई। खास बात यह है कि...

भाजपा पांच गुटों में बंटी, इसलिए असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा: CM सुक्खू

बोले- अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी, शपथ ग्रहण समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा को भी देंगे न्योता Summer express/शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश की सियासत में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, तीन विधायक भाजपा में शामिल

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने वाले तीन विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। तीनों विधायकों के पार्टी छोड़कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.