Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के चारों नगर निगमों में जीत का कांग्रेस का दावा,भाजपा में गुटबाज़ी के आरोप तेज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगम और पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी अब तेज़ हो चुकी है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी चारों नगर निगमों में जीत का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस ने भी मजबूत प्रदर्शन का भरोसा जताते हुए चुनावी प्रचार को धार देने की रणनीति बनाई है।

कांग्रेस का कहना है कि पार्टी आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जिसमें राज्य सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से जनता के बीच रखा जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ “सौतेला व्यवहार” करने के आरोपों को भी चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।इस बीच कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को मिलने वाली रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट भी बंद कर दी गई, जिससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा। बावजूद इसके, उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने विकास कार्यों की गति को थमने नहीं दिया।जिंटा ने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश में आंतरिक गुटबाज़ी से जूझ रही है और पार्टी कई धड़ों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। उनके अनुसार भाजपा नेता एक-दूसरे को हराने में लगे हुए हैं, जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जिंटा ने कहा कि नरेंद्र मोदी  ने प्राकृतिक आपदा के समय हिमाचल दौरे के दौरान 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन वह राशि आज तक राज्य को नहीं मिली। उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई है।संगठन में युवाओं को प्राथमिकता देने पर बोलते हुए जिंटा ने कहा कि राहुल गांधी  की सोच के अनुरूप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने युवाओं को संगठन और सरकार में अहम जिम्मेदारियां दी हैं। इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिली है।अंत में जिंटा ने दावा किया कि कांग्रेस आज भी देश और प्रदेश की सबसे मजबूत पार्टी है। वहीं भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतने के बजाय सत्ता “हथियाने” में विश्वास रखती है, जैसा कि उन्होंने अन्य राज्यों में भी देखा है।अब देखना यह होगा कि चुनावी मैदान में किस पार्टी की रणनीति जनता को ज्यादा प्रभावित करती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.