Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवार किए घोषित, टक्का वार्ड में बढ़ी अंदरूनी कलह

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में जिला परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने ऊना और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने छह प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने की जानकारी दी। इस दौरान सभी उम्मीदवारों को पार्टी का पटका पहनाकर मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ऊना और कुटलैहड़ के पूर्व एवं वर्तमान विधायक भी मौजूद रहे।

घोषित उम्मीदवारों में टक्का जिला परिषद वार्ड से सुमित शर्मा, धनेट वार्ड से रीना देवी, लठयानी से सत्य देवी, चताड़ा से दीक्षा सैनी, बेहड़ाला से सोनिया राणा और रायपुर सहोड़ा से प्रियंका शर्मा को मैदान में उतारा गया है। पार्टी नेताओं ने सभी प्रत्याशियों को मजबूत और जमीनी स्तर पर काम करने वाला बताते हुए उनकी जीत का दावा किया।हालांकि, उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आ गई है, खासकर टक्का जिला परिषद वार्ड को लेकर स्थिति काफी पेचीदा हो गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देशराज गौतम ने ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिंका द्वारा घोषित सुमित शर्मा को अधिकृत उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी संकेत दिए थे कि वह इस सीट से अपने बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम को मैदान में उतारना चाहते हैं।लेकिन इस बयान के ठीक दो दिन बाद ही तस्वीर बदलती नजर आई। कुटलैहड़ से कांग्रेस विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिंका ने एक अलग प्रेस वार्ता कर सुमित शर्मा को ही पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय स्थानीय नेतृत्व द्वारा नहीं बल्कि पार्टी के शीर्ष नेताओं से चर्चा के बाद लिया गया है। मिंका के अनुसार इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से भी बातचीत की गई है, जिसके बाद ही सुमित शर्मा के नाम पर सहमति बनी।विवेक मिंका ने सुमित शर्मा को एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया है और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है।

अब इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को उजागर कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दोनों पक्ष अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे या फिर पार्टी नेतृत्व किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएगा। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस विवाद को कैसे सुलझाती है और इसका चुनावी परिणामों पर क्या असर पड़ता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.