Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने हमीरपुर में बनाई चुनावी रणनीति…विधायक आशीष शर्मा की अगवाई में विशेष बैठक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: भाजपा विधायक आशीष शर्मा  की अगुवाई में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के प्रचार अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति तैयार करना रहा।

हमीरपुर मंडल के तहत आयोजित इस बैठक में विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी, बूथ अध्यक्ष और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरी है और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है, जिसका सकारात्मक असर चुनावों में देखने को मिलेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करें और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल तैयार करें। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पंचायत स्तर पर भी भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।इस दौरान विधायक ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से जनता निराश है और यही कारण है कि पार्टी पंचायत चुनावों में खुलकर सामने आने से बच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को गति देने में विफल रही है, जबकि भाजपा लगातार जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है।बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करने का संकल्प लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.