Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान बैलेट पेपर, ईवीएम मशीनों और अन्य चुनाव सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि जिले की 182 पंचायतों के 1140 वार्डों, जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाएगा। चुनाव सामग्री की आवाजाही के समय पुलिस टीमें चुनाव कर्मियों के साथ तैनात रहेंगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। बैलेट पेपर और ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा पुलिस कर्मचारियों को समय-समय पर विशेष ब्रीफिंग देकर उनकी जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।जिले में नगर निकाय चुनाव 17 मई को प्रस्तावित हैं, जबकि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 26, 28 और 30 मई को विभिन्न चरणों में आयोजित होंगे। चुनावों को लेकर पुलिस विभाग ने रैंक के अनुसार मैनपावर तय कर ली है और आने वाले दिनों में फोर्स की तैनाती और गश्त को और तेज किया जाएगा।प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.