Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

बिलासपुर , सुभाष -:घुमारवीं में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने उपमंडल घुमारवीं में बनाए गए विभिन्न स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित स्ट्रांग रूम, कलरी कॉलेज में स्थापित बीडीसी एवं जिला परिषद के स्ट्रांग रूम तथा नगर परिषद के लिए बनाए गए रैहन बसेरा स्थित काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया। 

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने जानकारी दी कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि आगामी 8 और 11 मई को भी नामांकन जमा किए जाएंगे।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम गौरव चौधरी और बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.