Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिला मंडी में पंचायती राज चुनाव: पहले दिन 3820 नामांकन,ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा उत्साह

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: जिला मंडी में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन प्रत्याशियों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए कुल 4768 सीटों के मुकाबले 3820 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों की सक्रिय भागीदारी साफ दिखाई दे रही है।उन्होंने बताया कि जिला परिषद के 36 वार्ड सदस्य पदों के लिए पहले दिन 54 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। वहीं 14 पंचायत समितियों के 267 सदस्य पदों के लिए 235 नामांकन दाखिल हुए। इसके अलावा ग्राम पंचायत प्रधान के 577 पदों के लिए 891, उपप्रधान पदों के लिए 706 तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 3311 पदों के लिए 1934 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

पंचायत समितियों के अनुसार नामांकन की स्थिति भी काफी रोचक रही। धर्मपुर पंचायत समिति में सबसे अधिक 30 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि गोपालपुर में 36 प्रत्याशियों ने आवेदन किया। बल्ह में 14, बालीचौकी में 6, चौंतड़ा में 20, चुराग में 6, धनोटू में 11, द्रंग में 20, गोहर में 13, करसोग में 13, निहरी में 17, सदर मंडी में 28, सराज में 4 तथा सुंदरनगर पंचायत समिति में 17 नामांकन पत्र दाखिल हुए।उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 8 और 11 मई को भी जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। 15 मई को दोपहर 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान 26, 28 और 30 मई को कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में मतगणना होगी। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे से शुरू की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - भाजपा की गुटबाजी में फंसा मोक्षधाम का रास्ता, ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा की गुटबाजी में फंसा मोक्षधाम का रास्ता, ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express/पलवल, पुष्कर सुंदर -:पलवल जिले के गांव अच्छेजा में मोक्षधाम को जाने वाला रास्ता अब सियासी खींचतान का केंद्र बन गया है। ग्राम पंचायत जहां लंबे समय से श्मशान घाट तक सड़क निर्माण के प्रयासों में जुटी हुई है, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव और गुटबाजी के चलते इस विकास कार्य...
Summer Express - पलवल में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की बड़ी तैयारी, तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित

पलवल में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की बड़ी तैयारी, तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित

Summer express/पलवल ,पुष्कर सुंदर -:पलवल में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह मॉक ड्रिल जिला सचिवालय पलवल, नागरिक अस्पताल और मोहना-बागपुर यमुना पुल पर सुबह 9 बजे शुरू की गई। इस दौरान बाढ़, जलभराव, पुल क्षति, लोगों के फंसने और...
Summer Express - Auto Draft

शिकारी देवी मंदिर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी; दो लोगों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिकारी देवी मंदिर के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बेहद सुनसान...
Summer Express - नीट परीक्षा रद्द होने से छात्रों में गहरा रोष, बोले- मेहनत और भविष्य दोनों पर पड़ा असर

नीट परीक्षा रद्द होने से छात्रों में गहरा रोष, बोले- मेहनत और भविष्य दोनों पर पड़ा असर

Summer express/मनमिंदर अरोड़ा /कुल्लू-:देशभर में आयोजित हुई नीट परीक्षा रद्द किए जाने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। परीक्षा रद्द होने के फैसले ने लाखों छात्रों की महीनों और वर्षों की मेहनत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस...
Summer Express - जहां कांग्रेस ने बंद करवा दिया था विकास, आज उन्हीं गलियों में वोट मांगने आ रहे उनके नेता

जहां कांग्रेस ने बंद करवा दिया था विकास, आज उन्हीं गलियों में वोट मांगने आ रहे उनके नेता

मंडी, धर्मवीर -:प्रदेश के सत्ताधारी दल कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनावों के लेकर जारी वचनबद्धता पत्र के बाद बुधवार को भाजपा ने भी शहरी की जनता के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी सहित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.