Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में भाजपा के समर्थन में उतरे मनोज तिवारी, गीतों के जरिए जनता में भरा जोश

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में भाजपा के चुनाव प्रचार ने शुक्रवार को उस समय और रफ्तार पकड़ ली जब दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बलदेव नगर पहुंचे और भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज में भाषण देने के साथ-साथ गीत गाकर भी लोगों को उत्साहित किया। सभा में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने मंच से “ऑपरेशन सिंदूर” की बरसी का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की सुरक्षा और विकास भाजपा की प्राथमिकता रही है। जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने देशभक्ति और प्रेरणादायक गीत भी गुनगुनाए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने हल्के अंदाज में कहा कि केवल इस्तीफा न देने की बात कह देने से कोई मुख्यमंत्री बना नहीं रह सकता, फैसला जनता करती है। उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन जताया।

जनसभा में सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भाजपा लगातार हर वार्ड और इलाके में जनसंपर्क अभियान चला रही है और जनता का समर्थन पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है। वहीं विनोद शर्मा ने दावा किया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा मेयर पद के साथ-साथ सभी 20 पार्षद सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास और मजबूत नेतृत्व के नाम पर भाजपा को समर्थन दे रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.