Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला

Summer express/शिमला—: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह असफल साबित हुई है और प्रदेश की व्यवस्था अब लगातार कर्ज के सहारे चल रही है। उनके अनुसार सरकार कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी ऋण लेने को मजबूर हो गई है, जिससे आर्थिक संकट की गंभीरता स्पष्ट होती है।

भाजपा नेता ने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने की तैयारी की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार पहले ही भारी कर्ज ले चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास वित्तीय सुधार की कोई ठोस योजना नहीं है।राकेश जमवाल ने महंगाई और करों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय डीज़ल पर वैट बढ़ाया, बिजली दरों में वृद्धि की और कई मुफ्त सुविधाएं बंद कर दीं। इसके साथ ही विभिन्न टैक्स और उपकर लगाकर आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। उनका कहना था कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि सरकार जनता की परेशानियों को दूर करने में विफल रही है।उन्होंने सरकार पर पक्षपातपूर्ण कार्यशैली अपनाने का भी आरोप लगाया। जमवाल के अनुसार सरकारी संसाधनों का उपयोग आम जनता की बजाय सत्ता के करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने में किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व सीपीएस प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि अदालत द्वारा नियुक्तियां निरस्त किए जाने के बावजूद कुछ लोगों को सरकारी सुविधाएं मिलती रहीं, जिस पर हाईकोर्ट ने भी कड़ी टिप्पणी की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.