Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने मां वज्रेश्वरी को चढ़ाया 100 ग्राम सोने का हार

Summer express/कांगड़ा, राहुल -: मां वज्रेश्वरी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब महाराष्ट्र के पुणे से आए श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में 100 ग्राम सोने से बना हार अर्पित किया। यह हार माता की शैया के लिए भेंट स्वरूप चढ़ाया गया।

मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुणे निवासी विनोद एन. शर्मा अपने परिवार सहित मां वज्रेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे थे। माता के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हुए उन्होंने यह विशेष स्वर्ण हार मंदिर में अर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालु विनोद शर्मा के साथ उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी मौजूद रहे।मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई और परिवार ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर की मौजूदगी में यह स्वर्ण हार माता को समर्पित किया गया।इस अवसर पर शमशेर सिंह, पवन शर्मा, वरुण शर्मा, सुशील शर्मा और बॉबी भी उपस्थित रहे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु परिवार की भक्ति और आस्था की सराहना करते हुए कहा कि मां वज्रेश्वरी के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था लगातार बढ़ रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...

हरियाणा में फिर बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

summer express , हिसार। हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 14 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में...

घरौंडा में युवक की रॉड से हत्या: सिर पर किए नौ वार, आरोपी हिरासत में

summer express , करनाल। घरौंडा में शुक्रवार सुबह एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक उस समय दुकान पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से लगातार नौ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.