Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्योंथल रियासत के ‘राजा‘ खुश विक्रम सेन राजनीति में आजमाएंगे किस्मत! चमियाना वार्ड से जिला परिषद पद के लिए भरा नामांकन

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में राजघरानों की सक्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बाद अब क्योंथल रियासत के ‘राजा’ खुश विक्रम सेन भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। जुन्गा राजघराने से संबंध रखने वाले और क्योंथल रियासत के राजा खुश विक्रम सेन ने जिला परिषद चुनाव के लिए चमियाना वार्ड से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 

 खुश विक्रम सेन विक्रमादित्य सिंह के ममेरे भाई भी हैं। खुश विक्रम सेन आज अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पूरे शक्ति प्रदर्शन के बीच नामांकन भरने पहुंचे। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में मौजूद रहे। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे चमियाना वार्ड का मुकाबला काफी रोचक हो गया है।खास बात यह है कि इस वार्ड में मुकाबला सीधे तौर पर पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। कांग्रेस पार्टी ने यहां से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र कंवर को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें मंत्री अनिरुद्ध सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसे में यह चुनाव अब केवल जिला परिषद तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बनता दिखाई दे रहा है।

बीजेपी समर्थित प्रत्याशी खुश विक्रम सेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान देवी-देवताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हर वर्ग के विकास की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे इस सिस्टम को अच्छे से समझते हैं। खुश विक्रम सेन कहा कि हाल ही में बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। वे इसका समाधान करने की कोशिश भी करेंगे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनके साथ अच्छे संबंध होने की बात कही।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि खुश विक्रम सेन के मैदान में उतरने से चुनाव में नया समीकरण बन सकता है। राजघराने से जुड़े होने के कारण क्षेत्र के पारंपरिक वोटों पर उनका प्रभाव माना जा रहा है, वहीं कांग्रेस संगठन भी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। चमियाना वार्ड में अब मुकाबला भाजपा समर्थित खुश विक्रम सेन और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र कंवर के बीच सीधा माना जा रहा है। आने वाले दिनों में दोनों पक्षों की चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नीट पेपर लीक पर गरजे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बोले- मेहनती छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

नीट पेपर लीक पर गरजे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बोले- मेहनती छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Summer express/शिमला, संजू -:उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को कमजोर कर दिया है और इसका सबसे बड़ा नुकसान उन लाखों छात्रों...
Summer Express - मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मिलीं डेसमंड टूटू फाउंडेशन की सीईओ, करुणा और मानवता का दिया संदेश

मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मिलीं डेसमंड टूटू फाउंडेशन की सीईओ, करुणा और मानवता का दिया संदेश

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मैक्लोडगंज में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की डेसमंड टूटू लेगेसी फाउंडेशन की सीईओ जेनेट जॉब्सन ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दलाई लामा और दिवंगत आर्चबिशप डेसमंड टूटू की मित्रता को दुनिया के लिए प्रेरणा बताया। जेनेट जॉब्सन ने कहा कि दोनों महान हस्तियों ने हमेशा करुणा,...
Summer Express - भाजपा सरकार किसानों की जमीन हड़पने की साजिश कर रही है : करन दलाल

भाजपा सरकार किसानों की जमीन हड़पने की साजिश कर रही है : करन दलाल

Summer express/पलवल, पुष्कर सुंदर -: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री करन दलाल ने बुधवार को अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा में बनी भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार बनकर रह गई है, जो आम जनता और किसानों के जीवन को...
Summer Express - हाई कोर्ट के फैसले से महिलाओं को राहत, कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग पर लगी रोक

हाई कोर्ट के फैसले से महिलाओं को राहत, कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग पर लगी रोक

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति  ने  महिलाओं और आम नागरिकों के संघर्ष की बताया सफलता  Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने शिमला के ऐतिहासिक कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को शिफ्ट करने और आईजीएमसी में गायनी ओपीडी स्थानांतरित करने के सरकारी फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश को...
Summer Express - समय पर वेतन नहीं मिला तो जून से थमेगी HRTC की रफ्तार, कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी

समय पर वेतन नहीं मिला तो जून से थमेगी HRTC की रफ्तार, कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों में वेतन में लगातार हो रही देरी को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। राजधानी शिमला के पुराने बस स्टैंड पर HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग उठाई कि हर महीने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.