Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहरी चुनौती योजना के तहत मंडी शहर के लिए 180 करोड़ का वजट स्वीकृत

Summer express/मंडी, धर्मवीर: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि नगर निगम मंडी के विकास के लिए केंद्र सरकार की शहरी चुनौती योजना के तहत 180 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी उन्होंने आज मंडी में नगर निगम के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी हालही में केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए इस योजना के तहत 1200 करोड़ रूपयों की स्वीकृति दी है जिसमें से 180 करोड़ मंडी नगर निगम पर खर्च किए जाएंगे। इसके तहत इंदिरा मार्किट की सिवरेज और ड्रेनेज के रिवाईटलाईजेशन और रिवैंपिंग, पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास नदी के तट पर घाट का निर्माण और बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण करवाने का कार्य प्रमुख रूप से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद गठित होने वाली नई नगर निगम में इन कार्यों को तुरंत प्रभाव से शुरू कर दिया जाएगा।

शिवधाम के लिए 15 करोड़ से बनेगा एस्केलेटर

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसी योजना के तहत शहर के साथ बन रहे शिवधाम के लिए 15 करोड़ की लागत से एस्केलेटर या ऐलिवेटर को बनाने की योजना भी तैयार की गई है। इसके लिए बजट का प्रावधान तो कर दिया गया है लेकिन पहले इसके सही संचालन की संभावनाओं को तलाशा जाएगा और उसी आधार पर इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। क्योंकि बहुत से स्थानों पर ऐसे एस्केलेटर बनने के बाद सफेद हाथी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिवधाम के कार्य को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है।

भाजपा करती है खेला, हम ऐसे शब्दों का इस्तेमाल भी नहीं करते

विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी पटलवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि दौंहदी वार्ड की जनता कांग्रेस के साथ खेला करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेला करने का काम भाजपा ही करती है और वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते। हम यहां विकास के नाम पर वोट मांगने आए हैं। जिन ग्रामीण क्षेत्रों को भाजपा ने निगम बनाने के लिए शहर में शामिल किया था आज उन्हीं पर राजनीति कर रही है।इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस की तरफ से घोषणापत्र भी जारी किया जिसमें सभी वार्डों की अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान की बातें कही गई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.