Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा में बढ़ी हलचल, एक ही दल के दो चेहरे मैदान में, जिला परिषद चुनाव हुआ रोचक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर के जिला परिषद वार्ड ऊहल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में नामांकन पत्र दाखिल कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। पहले भाजपा की ओर से ज्योति ठाकुर को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन बाद में पार्टी ने सूची में बदलाव करते हुए मंगलेश ठाकुर को अधिकृत प्रत्याशी बनाया। मंगलेश ठाकुर पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

अब सुमन चौहान के मैदान में उतरने से भाजपा के भीतर असमंजस और अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज हो गई है। एक ही विचारधारा से जुड़े दो नेताओं के चुनाव लड़ने से वार्ड ऊहल की राजनीति गरमा गई है। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति मान रहे हैं, क्योंकि इससे पार्टी के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।नामांकन के बाद सुमन चौहान ने कहा कि वह लंबे समय से भाजपा की विचारधारा से जुड़ी हुई हैं और कार्यकर्ताओं के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी पैनल में उनका नाम शामिल था और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने उन्हें भरोसा भी दिलाया था। सुमन चौहान ने कहा कि उनसे पार्टी के लिए पिछले 35 वर्षों के योगदान का रिकॉर्ड भी मांगा गया था।उन्होंने दावा किया कि उन्होंने वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य किया है। कार्यकर्ताओं के समर्थन और जनता के विश्वास के दम पर वह चुनाव लड़ेंगी। वार्ड ऊहल में अब चुनावी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और आने वाले दिनों में मुकाबला और रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.