Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरसात से पहले सिरसा में घग्गर नदी को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले में बरसाती मौसम शुरू होने से पहले ही घग्गर नदी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले साल घग्गर नदी में आए उफान से जिले के हजारों एकड़ क्षेत्र में जलभराव हो गया था, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। कई किसानों को अब तक नुकसान का पूरा मुआवजा भी नहीं मिल पाया है। ऐसे में इस बार प्रशासन पहले से सतर्क नजर आ रहा है।

आगामी मानसून को देखते हुए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अर्पित सांगल ने ओटू वियर, हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन और गांव तलवाड़ा के पास घग्गर नदी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जलभराव संभावित इलाकों, तटबंधों की स्थिति, मशीनरी की उपलब्धता और जल निकासी व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी ली।इस दौरान घग्गर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता संदीप शर्मा, एसडीओ रघुबीर शर्मा और पंचायती राज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एडीसी अर्पित सांगल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पिछले वर्षों की स्थिति को देखते हुए इस बार किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिन स्थानों पर कटाव का खतरा अधिक है, वहां समय रहते मिट्टी डालकर तटबंध मजबूत किए जाएं। साथ ही पुलों और ड्रेनों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बारिश के दौरान पानी का बहाव बाधित न हो।

उन्होंने कहा कि ऊपरी क्षेत्रों से अधिक पानी आने की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से पूरे रखे जाएं। सभी ड्रेनों, तटबंधों और जल निकासी व्यवस्थाओं की मरम्मत और मजबूतीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके। प्रशासन का मानना है कि समय रहते तैयारियां पूरी कर ली जाएं तो पिछले साल जैसी तबाही और किसानों को होने वाले भारी नुकसान से काफी हद तक बचा जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.