Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी और नायब सरकार जनहित में कर रहीं काम, विपक्ष मुद्दाविहीन: अरुण सराफ

Summer express, कैथल बलिन्द्र कुमार, कैथल। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सराफ ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की नायब सैनी सरकार को जनहितैषी बताते हुए कहा कि दोनों सरकारें हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि देश और प्रदेश में चहुंमुखी विकास के चलते नई तस्वीर उभरकर सामने आ रही है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अरुण सराफ ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। विकास कार्यों के कारण लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है। यही वजह है कि विपक्षी नेता सार्वजनिक मंचों पर भाषण देते समय अपनी भाषा की मर्यादा तक भूल रहे हैं।

नगर निकाय चुनावों को लेकर अरुण सराफ ने दावा किया कि हरियाणा में होने वाले मेयर चुनावों में भाजपा उम्मीदवार बड़ी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जता रही है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।अरुण सराफ ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है और भाजपा को लगातार समर्थन मिल रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.