Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित : अभिषेक शर्मा

Summer express, सुभाष चंद ,घुमारवीं | खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आज खंड विकास कार्यालय घुमारवीं में आगामी पंचायत चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पीठासीन अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत चुनावों में तैनात अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, नियमों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाए जा सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को पंचायत चुनावों की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदान सामग्री के उपयोग, मतदाताओं की पहचान, चुनावी दस्तावेजों के रख-रखाव तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आचार संहिता के पालन को लेकर भी अधिकारियों को जागरूक किया गया।

ट्रेनर द्वारा अधिकारियों के विभिन्न डाउट एवं शंकाओं का भी समाधान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव से जुड़े सभी पहलुओं को व्यवहारिक उदाहरणों सहित गहराई से समझाया गया ताकि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी दक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ कर सकें। साथ ही मतदान केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं तथा इनका सफल संचालन सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त मतदान करने आने वाले प्रत्येक मतदाता को अपने साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मतदाता आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य मान्य पहचान पत्र के माध्यम से अपनी पहचान सुनिश्चित कर सकेंगे।

उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि चुनाव पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सकें। उन्होंने अधिकारियों से अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में स्टेट इलेक्शन कमिशन से ऑब्जर्वर दीप्ति मनठोतरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नीट पेपर लीक पर गरजे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बोले- मेहनती छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

नीट पेपर लीक पर गरजे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बोले- मेहनती छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Summer express/शिमला, संजू -:उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को कमजोर कर दिया है और इसका सबसे बड़ा नुकसान उन लाखों छात्रों...
Summer Express - मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मिलीं डेसमंड टूटू फाउंडेशन की सीईओ, करुणा और मानवता का दिया संदेश

मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मिलीं डेसमंड टूटू फाउंडेशन की सीईओ, करुणा और मानवता का दिया संदेश

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मैक्लोडगंज में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की डेसमंड टूटू लेगेसी फाउंडेशन की सीईओ जेनेट जॉब्सन ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दलाई लामा और दिवंगत आर्चबिशप डेसमंड टूटू की मित्रता को दुनिया के लिए प्रेरणा बताया। जेनेट जॉब्सन ने कहा कि दोनों महान हस्तियों ने हमेशा करुणा,...
Summer Express - भाजपा सरकार किसानों की जमीन हड़पने की साजिश कर रही है : करन दलाल

भाजपा सरकार किसानों की जमीन हड़पने की साजिश कर रही है : करन दलाल

Summer express/पलवल, पुष्कर सुंदर -: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री करन दलाल ने बुधवार को अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा में बनी भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार बनकर रह गई है, जो आम जनता और किसानों के जीवन को...
Summer Express - हाई कोर्ट के फैसले से महिलाओं को राहत, कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग पर लगी रोक

हाई कोर्ट के फैसले से महिलाओं को राहत, कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग पर लगी रोक

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति  ने  महिलाओं और आम नागरिकों के संघर्ष की बताया सफलता  Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने शिमला के ऐतिहासिक कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को शिफ्ट करने और आईजीएमसी में गायनी ओपीडी स्थानांतरित करने के सरकारी फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश को...
Summer Express - समय पर वेतन नहीं मिला तो जून से थमेगी HRTC की रफ्तार, कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी

समय पर वेतन नहीं मिला तो जून से थमेगी HRTC की रफ्तार, कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों में वेतन में लगातार हो रही देरी को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। राजधानी शिमला के पुराने बस स्टैंड पर HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग उठाई कि हर महीने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.