Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में निकाय चुनाव को लेकर उत्साह, सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

अंबाला-:अंबाला में नगर निगम और निकाय चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। शहर के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है और मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को चुनने के लिए पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं।

अंबाला शहर में करीब 191 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और हर संवेदनशील बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इसके अलावा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी तैयार रखी गई हैं।मतदान केंद्रों के बाहर राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट भी मौजूद हैं जो मतदाताओं की सहायता करते नजर आए। लोगों का कहना है कि हर नागरिक को अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए क्योंकि एक सही प्रतिनिधि का चुनाव शहर के विकास के लिए बेहद जरूरी है।युवा मतदाताओं ने भी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। उनका कहना है कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है और हर व्यक्ति को अपनी सोच और समझ के साथ वोट डालना चाहिए।शाम तक मतदान जारी रहेगा और प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए...

साच पास पर बढ़ने लगा कोहरे का प्रकोप, चुराह प्रशासन की पर्यटकों और वाहन चालकों को हिदायत, सुबह-शाम सफर से करें परहेज

Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जोड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास पर सर्दियों की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे में इन दिनों कोहरा छाने लगा है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों...

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर 47.38 लाख रुपये का सोना जब्त, अंतर्वस्त्रों में छिपाकर लाए थे दो यात्री

Summer express, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो यात्रियों से 47.38 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। दोनों यात्री शारजाह से दिल्ली पहुंचे थे और अपने पास 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन छिपाकर ला रहे...

‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

Summer express/शिमला, संजू -:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए करीब 200 बसों और 500...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.