Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं परीक्षा परिणाम किया जारी, 84 प्रतिशत के करीब रहा पास प्रतिशत

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा में कुल 93,661 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 78,150 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इस बार बोर्ड का कुल परिणाम 83.87 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में संतोषजनक माना जा रहा है।

सफल विद्यार्थियों में 48,097 छात्र और 39,701 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के दौरान 485 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वर्गवार आंकड़ों के अनुसार सामान्य वर्ग के 28,896 परीक्षार्थियों में से 23,036 पास हुए। अनुसूचित जाति वर्ग के 18,394 विद्यार्थियों में 14,246 ने सफलता प्राप्त की। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 5,923 में से 4,932 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। अन्य पिछड़ा वर्ग के 14,367 विद्यार्थियों में 12,521 पास घोषित किए गए।छात्राओं के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सामान्य वर्ग की 21,112, एससी वर्ग की 11,583, एसटी वर्ग की 2,453 तथा ओबीसी वर्ग की 6,019 छात्राएं सफल रहीं। वहीं छात्रों में सामान्य वर्ग के 19,267, एससी वर्ग के 11,453, एसटी वर्ग के 2,479 और ओबीसी वर्ग के 6,502 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की।बोर्ड के अनुसार 6,559 विद्यार्थी असफल रहे, जबकि 8,433 को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.