Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल के आली मेव गांव में दिनदहाड़े फायरिंग, लड़की समेत तीन घायल; पैसों के विवाद ने लिया हिंसक रूप

पलवल -:हरियाणा के पलवल जिले के हथीन उपमंडल स्थित आली मेव गांव में रविवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में एक लड़की, एक बच्चे और एक बुजुर्ग समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से उधार दिए गए पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रविवार सुबह जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो दूसरे पक्ष के लोग हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में बच्चा आमिद, लड़की कासिफा और बुजुर्ग अब्दुल सलाम घायल हो गए।घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने लड़की कासिफा की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में कासिफा और अब्दुल सलाम के शरीर में गोली फंसी होने की बात सामने आई है।पीड़ित परिवार के मुताबिक, शनिवार शाम को भी आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई थी, जिसकी शिकायत बहीन थाना पुलिस को दी गई थी। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते आरोपियों ने रविवार सुबह फिर हमला कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष के परिजन नासिर ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.