Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस पर भाजपा का हमला, पालमपुर के लिए विकास योजनाओं का किया बड़ा दावा

Summer express/पालमपुर-:भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने पालमपुर नगर निगम चुनाव के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए, जिससे लोगों में निराशा बढ़ी है।उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में जनता विकास और सुशासन के मुद्दे पर मतदान करेगी। भाजपा पालमपुर के विकास के लिए स्पष्ट योजना और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विजन लेकर चुनाव मैदान में उतरी है।

श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र में ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता, महिला सुरक्षा, पर्यटन और शहरी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा की जीत के बाद क्षेत्र का एरियल सैटेलाइट सर्वे करवाकर ट्रैफिक और पार्किंग समस्याओं के समाधान के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।भाजपा प्रदेश प्रभारी ने  दावा किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से पालमपुर के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसके तहत शहर में अंडरपास, पुल और फ्लाईओवर निर्माण जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। साथ ही प्रत्येक वार्ड में आधुनिक पार्किंग और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि निगरानी व्यवस्था मजबूत हो सके। युवाओं और बच्चों के लिए ओपन जिम, चिल्ड्रन पार्क तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पार्क विकसित करने की भी योजना है।भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पालमपुर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए टैक्सी चालकों, व्यापारियों और होटल उद्योग से जुड़े लोगों के सहयोग से पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर के प्रवेश द्वारों को शहीदों के नाम से विकसित करने और शहीद स्मारक निर्माण की भी बात कही गई।सम्मेलन के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के संकल्प पत्र और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.