Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: डलहौजी जा रही इनोवा गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत, 4 गंभीर

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। डलहौजी की ओर जा रही एक इनोवा कार ककारिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में पांच पर्यटक गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनोवा वाहन मंडी नंबर का था और उसमें सवार पर्यटक गुजरात से हिमाचल घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग डलहौजी की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस हादसे में घायल हुए चार लोगों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।हादसे के बाद ककारिया और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ जाती हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले कई पर्यटक पहाड़ी सड़कों और खतरनाक मोड़ों से परिचित नहीं होते, जिसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ सड़क यातायात बढ़ जाता है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस लगातार पर्यटकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील कर रहे हैं। यह हादसा न केवल कई परिवारों के लिए दुखद साबित हुआ है, बल्कि पर्यटन सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने के फैसले पर भड़की मिड डे मील वर्करज यूनियन, हमीरपुर में निकाली रैली

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्करज यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर में गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान यूनियन ने निदेशक को ज्ञापन सौंपकर विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी उस अधिसूचना को वापस लेने की मांग की, जिसमें...

कांग्रेस की राजनीति पर जनता लगाएगी विराम, भाजपा का आईटी सेल बूथ स्तर तक खोलेगा मोर्चा : डॉ. बिंदल

Summer express/ऊना-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन लगातार खिसक रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए विपक्ष की कुर्सी बचाना...

बिलासपुर में मंगलवार से शुरू होगी पुलिस भर्ती,5637 अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -:जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में मंगलवार से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चार दिनों तक चलने वाली इस भर्ती में जिलेभर के 5637 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।भर्ती को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अभ्यर्थियों की सुविधा और भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने...

हिसार में होटल की छत से कूदा मालिक, मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुआ था विवाद

Summer express, हिसार। शहर के व्यस्त डाबड़ा चौक स्थित एक होटल में रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद के बीच होटल मालिक दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। हादसे में होटल मालिक सचिन (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, पैर और सिर में...

पटियाला के सेचरी एन्क्लेव में महिला से चेन झपटमारी, बाइक सवार दो आरोपी फरार

Summer express,पटियाला । पटियाला में झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला शहर के सेचरी एन्क्लेव से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने घर के बाहर एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात घर के ठीक सामने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.