Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चमियाना जिला परिषद वार्ड में कांग्रेस समर्थित भूपेंद्र कंवर ने भरा नामांकन, विकास को बनाया मुख्य मुद्दा

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला जिले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चमियाना जिला परिषद वार्ड में पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार भूपेंद्र कंवर ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रिज मैदान से डीसी कार्यालय तक एक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि इस बार जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़े जाते, लेकिन भाजपा ने पूरे प्रदेश में अपने उम्मीदवार घोषित कर चुनाव को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्थानीय स्तर पर योग्य और जनता से जुड़े चेहरों को मैदान में उतार रही है। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से चमियाना वार्ड में भूपेंद्र कंवर और बलदेया वार्ड से ओम प्रकाश को समर्थन दिया गया है।अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल लोगों को गुमराह करने का काम करती है, जबकि कांग्रेस विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाती है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर चुनाव में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगती है, जबकि कांग्रेस जमीनी स्तर पर विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार प्रदेश के अधिकतर जिला परिषद क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।

वहीं उम्मीदवार भूपेंद्र कंवर ने पार्टी नेतृत्व और मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि चमियाना क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा कृषि पर निर्भर है, इसलिए किसानों को मजबूत करने और कृषि को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.