Summer express/अंबाला-:अंबाला के प्राचीन हाथीखाना मंदिर में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल विज ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देता है।
अंबाला के हाथीखाना मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक आयोजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की अटूट आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि 11 मई 1951 को सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी और अब इस ऐतिहासिक अवसर के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। विज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोमनाथ मंदिर में जाकर श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं, जो देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि अंबाला के प्राचीन मंदिर में इस पर्व का आयोजन लोगों को अपनी सभ्यता, संस्कृति और धार्मिक विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा देता है।