Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में खिला मेयर चुनाव में कमल का फूल, तो नगर निगम पार्षद चुनाव में भी बीजेपी को बंपर बहुमत

Summer express/सोनीपत ,राकेश कुमार- हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं और हरियाणा में कमल के फूल के साथ जनता ने जाने का रास्ता चुना है, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कमल का फूल खिला है और नगर निगम पार्षद में भी बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है, इस जीत पर राजीव जैन और हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने सोनीपत की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि सोनीपत में अब विकास की रफ्तार में तेजी आएगी। 

हरियाणा में निकाय चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है और सोनीपत नगर निगम चुनाव में बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार राजीव जैन ने कांग्रेस के उम्मीदवार कमल दीवान को 23247 वोटो से मात देकर एक बार फिर सोनीपत की छोटी सरकार में कमल का फूल खिलाया और इस जीत के बाद मतगणना केंद्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, विधायक निखिल मदान और अन्य कार्यकर्ता भी जश्न मनाने पहुंचे , इस मौके पर नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने कहा कि अब सोनीपत की जनता विकास की रफ्तार देखने वाली है, और रुके हुए विकास कार्यों में तेजी आने वाली है, मैं सोनीपत की जनता को इसपर बधाई देता हूं।

 इस मौके पर मतगणना केंद्र पहुंचे हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा में अब निकाय चुनावों में हरियाणा की जनता विकास के साथ गई है और अब यह हुड्डा का गढ़ नहीं है बल्कि बीजेपी का गढ़ बन चुका है , और हरियाणा की जनता ने मोदी के विकास मॉडल पर वोट दिया है तो हार कर बाहर निकले कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान ने कहा कि सोनीपत की जनता का धन्यवाद करता हूं , अब हार का विश्लेषण किया जाएगा।

 पार्षद परिणाम

वार्ड-1

जय कुमार, कांग्रेस  3240

हरिप्रकाश सैनी, बीजेपी 2970

मनीष सैनी 2840

वार्ड-2

बीजेपी मुकेश 3405

निर्दलीय सुरेंद्र नय्यर 1872

कांग्रेस पवन 1572

 वार्ड 3

सुरेंद्र 3732 बीजेपी

अनुज 2651 कांग्रेस

1081 से जीते

वार्ड नंबर 4 

पायल मलिक कांग्रेस  2067

त्रिभुवन कौशिक बीजेपी 3437

कमलेश सैनी निर्दलीय 29

विकास मलिक निर्दलीय 161

नोटा 75

बीजेपी प्रत्यासी त्रिभुवन कौशिक की जीत

वार्ड नं- 05

रीना सैनी बीजेपी- 4066

नीरज दलेल सिंह निर्दलीय- 3675

बीजेपी की जीत 391 वोटो से

वार्ड नं- 06

निशा बीजेपी – 3323

सिल्की निर्दलीय- 2150

सोनिया कांग्रेस – 1661

बीजेपी जीती 1173 वोटों से

वार्ड नं- 7

मुनीराम बीजेपी- 1708

बिजेंद्र कांग्रेस – 1437

बीजेपी जीती 271 वोट से

वार्ड नं – 8

कुनाल कौशिक बीजेपी – 1527

पवन कुमार कांग्रेस – 1186

पुनीत राई निर्दलीय – 1086

बीजेपी जीती 341 वोटो से

वार्ड नं – 9

मीना बीजेपी – 3028

आशा रानी कांग्रेस – 2893

ऊषा आप – 314

बीजेपी जीती 135 वोटो से

वार्ड नंबर -10

संजय कुमार बीजेपी- 3345

सतपाल कांग्रेस – 2088

आमीन आप – 91

अनिल कुमार निर्दलीय – 574

सत्यवीर निर्दलीय – 991

नोटा – 64

बीजेपी जीती 1257 वोटो से

वार्ड नंबर – 11

संगीता बीजेपी – 4238

कविता रानी कांग्रेस – 3272

नोटा – 84

बीजेपी जीती 966 वोटो से

वार्ड नंबर 12

साधना तनेजा बीजेपी 3238

अंजली कांग्रेस 1471

 साधना बीजेपी 1767 वोटो से विजय 

वार्ड नंबर 13

महेश लूथरा बीजेपी – 3540

दीपक चावला कांग्रेस – 1896

मुकेश बत्रा निर्दलीय – 722

नोटा – 69

बीजेपी जीती 1644 वोटो से

वार्ड नं 14

किरन चांदना बीजेपी – 3599

रितिका कांग्रेस – 1432

आशा रानी – 127

नोटा – 81

बीजेपी जीती 1967 वोटो से

वार्ड नं 15

संजीव वलेचा बीजेपी – 4329

संतोष शर्मा कांग्रेस – 1290

विमल किशोर आप – 482 

पवन तनेजा निर्दलीय -1138

नोटा -62

बीजेपी जीती 2339 वोटो से

वार्ड नं 16

अनुराग जैन कांग्रेस – 2500

नवीन कुमार बीजेपी – 2470

जितेंद्र कुमार अग्रवाल निर्दलीय – 87

नरेंद्र कुमार निर्दलीय -199

मनोज कुमार निर्दलीय -97

राजपाल निर्दलीय -595

विश्वजीत निर्दलीय -1020

नोटा -59

कांग्रेस जीती 30 वोटो से

वार्ड नं 17

सुनीता बीजेपी – 2947

राजेश कांग्रेस – 960

विकास आप – 39

मोनिका निर्दलीय – 199

विक्रम निर्दलीय – 742

सुरेंद्र निर्दलीय – 770

नोटा – 46

बीजेपी जीती 1987 वोटो से

वार्ड नं 18

सुनीता देवी बीजेपी – 3571

सोनम कांग्रेस – 2094

मुनीश देवी निर्दलीय – 1776

नोटा -93

बीजेपी जीती 1477 वोटो से

वार्ड नंबर 19

राजेश कांग्रेस – 2754

अनिल ठाकुर – 1509

विकास दहिया आप – 80

सचिन निर्दलीय – 235

नोटा – 29

कांग्रेस जीती 1245 वोटो से

 वार्ड नं 20

राजकुमार बीजेपी – 3337

देवेंद्र सिंह कांग्रेस – 2890

प्रीति दहिया आप – 101

किरण बाला निर्दलीय – 546

नोटा – 54

बीजेपी जीती 447 वोटो से

वार्ड नं – 21

दीप माला कांग्रेस – 2137

सुमन बीजेपी – 1792

गायत्री देवी निर्दलीय – 436

संजना निर्दलीय – 173

नोटा – 42

कांग्रेस जीती 345 वोटो से

वार्ड नंबर 22

नवीन कुमार कांग्रेस – 2198

सतपाल सिंह बीजेपी – 1832

जोगिंद्र INLD -982

शेर मोहम्मद आप – 636

बंसीलाल निर्दलीय – 122

फिरोज खान निर्दलीय – 258

नोटा -32

कांग्रेस जीती 366 वोटो से

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.