Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा सरकार किसानों की जमीन हड़पने की साजिश कर रही है : करन दलाल

Summer express/पलवल, पुष्कर सुंदर -: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री करन दलाल ने बुधवार को अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा में बनी भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार बनकर रह गई है, जो आम जनता और किसानों के जीवन को लगातार मुश्किल बनाने का काम कर रही है।

करन दलाल ने कहा कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने की बजाय प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से लोगों का शोषण करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन बड़े अधिकारी रिश्वतखोरी के मामलों में पकड़े जा रहे हैं, जिससे साफ है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार खुलेआम चल रहा है।उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हितों के लिए काम कर रही है। एक ओर किसानों की फसल खेतों और अनाज मंडियों में खराब हो रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार अब किसानों की जमीनों पर नजर गड़ाए बैठी है। दलाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने नया पोर्टल बनाकर गरीब और मेहनतकश किसानों की जमीनों को खरीदने और बाद में उन्हें बड़े पूंजीपतियों को बेचने की योजना तैयार की है।उन्होंने कहा कि हरियाणा के 71 शहरों में लगभग दो लाख एकड़ से अधिक जमीन को आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत विकास के नाम पर अधिग्रहित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी कानून और संविधान में बिना उचित मुआवजा दिए किसानों की जमीन लेने का प्रावधान नहीं है।

करन दलाल ने विशेष रूप से पलवल जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि खादर, आल्हापुर, अगवानपुर, पातली खुर्द, जोधपुर, रायपुर, धौलागढ़, पृथला, नगला भीखू, दूधौला, गदपुरी सहित कई गांवों की लगभग 4400 एकड़ उपजाऊ जमीन को डर और दबाव का माहौल बनाकर पोर्टल के माध्यम से खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीदने में विफल रही है और खराब फसल पर मुआवजा भी नहीं दिया जाता। दूसरी ओर खाद, डीएपी, कीटनाशक तथा पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर खेती को महंगा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को अनावश्यक दवाइयां भी जबरन बेची जा रही हैं।

अंत में दलाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा सरकार और उसके एजेंटों के बहकावे में आकर अपनी बेशकीमती जमीन बेचने के लिए आवेदन न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर इस पोर्टल का विरोध करेगी और सरकार को इसे बंद करने पर मजबूर करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.