Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रेवल प्लान में कटौती का पीएम का संदेश, जनता से भाजपा को जिताने की अपील

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  वीरवार को जिला कांगड़ा दौरे पर पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के ट्रेवल प्लान में कटौती संबंधी संदेश को देशहित में जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिया है कि चाहे प्रधानमंत्री हों, मुख्यमंत्री, मंत्री या आम नागरिक, जहां संभव हो यात्रा और ईंधन खर्च में कटौती करनी चाहिए। इससे ऊर्जा और अन्य जरूरी संसाधनों की बचत होगी तथा विदेशी निर्भरता भी कम होगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत को ऊर्जा, फर्टिलाइजर और कई अन्य जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है।यदि देश के 140 करोड़ नागरिक छोटे-छोटे प्रयास करें तो विदेशी मुद्रा की बचत के साथ आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलेगी।उन्होंने बताया कि कई राज्यों में मुख्यमंत्री और मंत्री इस पहल को अपना रहे हैं। कोई मोटरसाइकिल, कोई ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और मेट्रो से सफर कर रहा है। साथ ही वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाओं पर भी जोर दिया जा रहा है।नीट पेपर लीक मामले पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है और एजेंसी अपना काम पूरी निष्पक्षता से कर रही है। वहीं सीबीआई निदेशक को सेवा विस्तार दिए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी  की आपत्ति पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी इन दिनों केरल में मुख्यमंत्री चुनने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि वहां राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर तक लगाए जा रहे हैं।

नगर निगम चुनावों को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को मौका दिया है क्योंकि देश में युवाओं की बड़ी आबादी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे, वे अधूरे और खोखले साबित हुए हैं। ऐसे में नगर निगम चुनाव जनता के पास कांग्रेस को जवाब देने का अवसर हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Summer express/अंबाला -:अंबाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिला बार कोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। युवा अधिवक्ता हर्ष साहनी ने अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर के विभिन्न चैंबरों में जाकर...
Summer Express - शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शहर की एक व्यस्त कमर्शियल पार्किंग में कथित ओवरचार्जिंग का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्किंग संचालकों पर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

Summer express/ऊना, राकेश -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में भी दिखाई देने लगा है। ऊना जिले के हरोली जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह अपने चुनाव प्रचार के लिए कारों के लंबे काफिलों...
Summer Express - आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

Summer express/शिमला , संजू -:शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल में अप्रैल माह में पेट स्कैन मशीन शुरू होने के बाद अब तक 145 मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं।पहले कैंसर और अन्य गंभीर...
Summer Express - गुरुग्राम में बाढ़ आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 13 जिलों में एक साथ हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

गुरुग्राम में बाढ़ आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 13 जिलों में एक साथ हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

Summer express/गुरुग्राम, अनुज पांचाल -:मानसून सीजन से पहले हरियाणा सरकार ने बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया। गुरुग्राम समेत राज्य के 13 बाढ़ संभावित जिलों में सुबह ठीक 9 बजे सायरन बजते ही राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल शुरू की गई। इस दौरान प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.