Summer express/कैथल/बलिन्द्र कुमार-:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हरियाणा में भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी लागू कर दी गई। इस फैसले के बाद आम जनता, व्यापारी वर्ग और किसानों की चिंता बढ़ गई है।
कैथल पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान शीशपाल दाऊ ने बताया कि लंबे समय बाद तेल की कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बढ़े हुए दामों का असर सीधे परिवहन, खेती और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ेगी, वहीं व्यापारियों को माल ढुलाई पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।शहर के लोगों का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी नया बोझ साबित होगी। हालांकि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है तथा सप्लाई सामान्य बनी हुई है।