Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेट्रोल-डीजल महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के बीच अनोखे अंदाज में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

पूर्व मंत्री असीम गोयल आज अपने भाई के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। आमतौर पर नेताओं का काफिला और बड़ी गाड़ियों में सफर करना चर्चा का विषय रहता है, लेकिन असीम गोयल का यह सादा और पर्यावरण के प्रति जागरूक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। शहर की सड़कों पर जब वह इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकले तो राहगीरों और कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल की सराहना की।असीम गोयल ने कहा कि मौजूदा समय में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की जरूरत बनता जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के लिए वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील की।कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के बीच भी यह चर्चा बनी रही कि नेताओं को जनता के मुद्दों से जुड़ने के लिए ऐसे प्रतीकात्मक कदम उठाने चाहिए। अंबाला में असीम गोयल का यह अंदाज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनकी इस पहल को सकारात्मक संदेश बताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का...

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...

चलती बस में मोबाइल पर बात करता रहा ड्राइवर, 60 यात्रियों की जान जोखिम में

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर फोन पर बातचीत करने के साथ बस को ओवरटेक करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस...

केएमपी एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब कैंटर से टकराई पिकअप, सहायक की मौत

summer express , झज्जर। केएमपी एक्सप्रेसवे पर सिलोठी गांव के पास रात करीब 9:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर से पीछे से पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार सहायक की मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

हैबतपुर पुल के पास नहर से 80 वर्षीय रिटायर्ड चिकित्सक का शव बरामद

summer express , करनाल। हैबतपुर पुल के पास नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 80 वर्षीय सेवानिवृत्त चिकित्सक दौलत राम का शव बरामद हुआ है। बुजुर्ग के लापता होने के बाद परिजन और गोताखोर कई दिनों से नहर में उनकी तलाश कर रहे थे।  निगदू थाना पुलिस को हैबतपुर पुल के पास नहर में शव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.