Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी से अधिक मतदान

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला नगर निगम चुनाव के तहत रविवार सुबह मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में जारी रही। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक 13.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शहर के विभिन्न वार्डों में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र के कुल 36,800 मतदाताओं में से 4,805 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 2,581 पुरुष और 2,224 महिला मतदाता शामिल रहे। कई मतदान केंद्रों पर युवा और बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में पहुंचे।चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।रिटर्निंग अधिकारी ने नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही नगर निगम के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व का चयन संभव हो पाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.