Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर मतदाताओं में उत्साह, सुबह से पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें

Summer express/ऊना, हिमाचल प्रदेश:-ऊना जिला में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के तहत आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। खासकर नगर पंचायत मेहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 9 में लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आया।

मीडिया टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया, जहां बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकांश मतदाता सुबह जल्दी ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कई बूथों पर महिलाएं बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचीं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मतदाताओं का कहना है कि इस बार वे विकास के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए अपने प्रतिनिधि का चयन कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, पानी और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवारों को समर्थन दिया जा रहा है। मतदाताओं का मानना है कि चुनाव जीतने के बाद कई जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को भूल जाते हैं, इसलिए इस बार सोच-समझकर ऐसे उम्मीदवार को चुना जा रहा है जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सके।

वहीं जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और अब तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई है।उन्होंने कहा कि लोग विकास को ध्यान में रखते हुए वोट कर रहे हैं और इस बार ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहते हैं जो जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.