Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस के सामने भिड़े दोनों पक्ष

Summer express/फतेहाबाद:फतेहाबाद शहर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब पुलिस की मौजूदगी में ही मायका और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर थप्पड़-मुक्के चले और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला को गंभीर चोट आने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विवाद पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक और संपत्ति संबंधी तनाव को लेकर था। मामले में मध्यस्थता कर रहे पार्षद निर्मल सिवाच ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। उन्होंने बताया कि डायल 112 पुलिस टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। उनके अनुसार, लड़की पक्ष मकान को लड़की के नाम करवाने की मांग कर रहा है, जबकि संबंधित संपत्ति लड़के की मां के नाम है। इसी मुद्दे को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया।

ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले गांव ढाणी ईस्सर निवासी शर्मिला से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि करीब आठ महीने पहले उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष ने उस पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट के आदेश के बाद वह हर महीने पत्नी को सात हजार रुपये गुजारा भत्ता दे रहा है। अजय का कहना है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष मकान पर अधिकार चाहता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी के रिश्तेदार पहले भी उस पर हमला कर चुके हैं।वहीं अस्पताल में भर्ती शर्मिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद वह पिछले आठ महीनों से ससुराल के मकान के पोर्च में रह रही है। इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की घटनाएं भी हुईं, जिसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी। शर्मिला ने बताया कि उसका दो साल का बेटा बीमार था, इसलिए वह कुछ दिनों से मायके में थी। घटना वाले दिन वह दवाई लेने बाहर गई थी और इसी दौरान विवाद बढ़ गया। उसने कहा कि वह अपना घर बसाना चाहती है, लेकिन ससुराल पक्ष उसे घर में नहीं रहने देना चाहता।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.