Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहबाद के चनारथल गांव में करंट लगने से मजदूर की मौत, बिजली विभाग पर उठे गंभीर सवाल

Summer express/कुरुक्षेत्र ,गुरदीप सिंह गुजराल -:हरियाणा के शाहबाद के गांव चनारथल में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय मजदूर बलविंदर की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बलविंदर खेतों में स्प्रे और खाद डालने का काम करता था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव की गली में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर और खुले बिजली फ्यूज के पास से गुजरते समय वह करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि उसी समय सामने से आ रही एक स्कूल वैन को रास्ता देने के दौरान वह ट्रांसफार्मर के बेहद करीब पहुंच गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गया है, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गांव में पिछले करीब एक साल से बिजली व्यवस्था बेहद खराब है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर और फ्यूज बहुत नीचे लगाए गए हैं, जिससे लोगों की जान को लगातार खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत देने के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बीती रात करीब एक बजे से गांव की बिजली गुल थी। फ्यूज उड़ने के कारण सप्लाई बाधित हो गई थी, जबकि एक फेस पिछले लंबे समय से डायरेक्ट चलाया जा रहा था। लोगों का कहना है कि रात में लाइनमैन को सूचना दी गई, लेकिन उसने ड्यूटी समय का हवाला देकर कार्रवाई से इनकार कर दिया।घटना के कई घंटे बाद तक कोई प्रशासनिक या बिजली विभाग का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में ट्रांसफार्मर और फ्यूज को सुरक्षित ऊंचाई पर लगाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोके जा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.