Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुमारी शैलजा का भाजपा सरकार पर हमला: हरियाणा में विकास ठप, जनता मूलभूत सुविधाओं को तरसी

Summer express/सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई बड़ा विकास दिखाई नहीं देता। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, नीट परीक्षा विवाद, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा।

कुमारी शैलजा ने कहा कि सिरसा सहित हरियाणा के कई जिलों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। लोगों को पीने के पानी और सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत लगातार खराब हो रही है। कई स्कूलों में स्टाफ की कमी, जर्जर भवन और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार दोनों से वंचित किया जा रहा है।नीट परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर कुमारी शैलजा ने कहा कि यह सरकार की बड़ी विफलता है। लाखों विद्यार्थियों ने मेहनत से तैयारी की, लेकिन परीक्षा प्रणाली की खामियों के कारण उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। उन्होंने कहा कि छात्रों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा पेपर लीक मामलों के लिए बदनाम था, अब पूरे देश में यही स्थिति बनती जा रही है। सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में असफल रही है।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महंगाई और बढ़ेगी। परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होंगी। केंद्र सरकार ने ईंधन संकट से निपटने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और घर से काम करने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केवल अपील करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। छोटे व्यापारी, मजदूर और किसान घर बैठकर काम नहीं कर सकते।उन्होंने कहा कि भारत के पास तेल आयात के कई विकल्प मौजूद हैं और सरकार को देशहित में फैसले लेने चाहिए। सरकार को अंतरराष्ट्रीय दबाव के बजाय देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  की साइकिल यात्रा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा दिखावे की राजनीति कर रही है। जनता अब प्रचार नहीं बल्कि धरातल पर विकास चाहती है।सिरसा क्षेत्र में कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस गंभीर समस्या को स्वीकार करने तक को तैयार नहीं है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हैं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा।कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। महिलाओं और व्यापारियों में भय का माहौल है।मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार को पहले हरियाणा की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा संकट से जनता परेशान है तथा सरकार के पास भविष्य के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.