Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

24 मई को होगी यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा, समय पर पहुंचे परीक्षार्थी

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: जिला मुख्यालय मंडी में 24 मई (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-001, वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-002, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी उप केंद्र-003 तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स) मंडी उप केंद्र-004 शामिल हैं।

एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। परीक्षा में कुल 1056 परीक्षार्थी भाग लेंगे।उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी अपने साथ ई-एडमिट कार्ड अवश्य लाएं। बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन, एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, पारदर्शी पानी की बोतल तथा साधारण एनालॉग कलाई घड़ी लाने की अनुमति होगी। स्मार्ट वॉच अथवा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक घड़ी परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.