Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NEET-UG 2026 पेपर लीक जांच में बड़े खुलासे, लातूर के RCC तक पहुंचा था प्रश्नपत्र: CBI

Summer express, नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसी को संकेत मिले हैं कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र महाराष्ट्र के लातूर स्थित रेनुकाई करियर सेंटर (RCC) तक पहुंच चुका था। मामले में कोचिंग संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर के कथित नेटवर्क की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

सूत्रों के मुताबिक, मोटेगांवकर का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और उसकी कुल संपत्ति करीब 1500 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि RCC से पढ़ने वाले कई छात्रों ने NEET 2025 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी। इनमें 19 छात्रों का चयन विभिन्न AIIMS संस्थानों में हुआ, जिसमें AIIMS दिल्ली, हैदराबाद, भोपाल और वाराणसी शामिल हैं।

अमीर और मेधावी छात्रों को बनाया जाता था टारगेट

CBI सूत्रों के अनुसार, नेटवर्क ऐसे छात्रों को चुनता था जो आर्थिक रूप से मजबूत और पढ़ाई में अच्छे हों। कथित तौर पर परिवारों से डील के बाद इन छात्रों को विशेष बैच में शामिल किया जाता था। आरोप है कि परीक्षा से पहले अंतिम 15 दिनों में छात्रों को ‘वन-ऑन-वन मेंटरिंग’ के जरिए लीक प्रश्नपत्र के सवाल और जवाब रटवाए जाते थे।

जांच एजेंसी को इस पूरी प्रक्रिया से जुड़े कुछ वीडियो भी मिले हैं। CBI के मुताबिक, मोटेगांवकर कई वर्षों से पुणे की ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांढरे के संपर्क में था।

15 लाख रुपए में बेचा गया पेपर!

CBI जांच में खुलासा हुआ है कि गुरुग्राम के यश यादव ने जयपुर के विकास बिवाल को NEET का पेपर उपलब्ध कराया था, जो उसे नासिक के शुभम खैरनार से मिला था। जांच के तहत 19 मई को नागपुर के सेंट्रल एवेन्यू और इतवारी इलाके में दो छात्रों के घरों पर छापेमारी की गई, जहां से मोबाइल, लैपटॉप, हस्तलिखित नोट्स और कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए।

एजेंसी को शक है कि पुणे नेटवर्क के जरिए प्रति छात्र करीब 15 लाख रुपए लेकर लीक पेपर बेचा गया। छात्रों के मनीषा वाघमारे और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी से संपर्क के भी संकेत मिले हैं।

री-एग्जाम को सुरक्षित बनाने के निर्देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने मंगलवार को NEET री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 जून को होने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और फुलप्रूफ तरीके से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछली परीक्षा में सामने आई सभी खामियों को दूर करना जरूरी है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इस बीच शिवराज मोटेगांवकर का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह छात्राओं से परीक्षा को लेकर बातचीत करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक छात्रा दावा करती सुनाई देती है कि “मॉक टेस्ट के सभी सवाल असली परीक्षा में आए थे।”

जांच में नए नामों की एंट्री

मामले में अब विवेक पाटिल नाम का एक नया व्यक्ति भी जांच के घेरे में आया है। CBI को संदेह है कि उसे भी लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया था। एजेंसी बड़े कोचिंग नेटवर्क और NTA के कुछ अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की भी जांच कर रही है।

CBI उन लोगों की तलाश में भी जुटी है जिन्हें लिखित प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी उपलब्ध कराई गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि पुणे से गिरफ्तार केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी पहले RCC में पढ़ा चुका है।

3 मई को हुई परीक्षा, 12 मई को रद्द

NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई थी।

मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपे जाने के बाद लगातार नए खुलासे हुए, जिसके चलते 12 मई को परीक्षा रद्द कर री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.