Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी संग्राम ,शोभित गौतम के समर्थन में उतरे यूथ कांग्रेस के बड़े नेता

Summer express/ऊना,राकेश -:ऊना जिले की चर्चित टक्का जिला परिषद सीट पर चुनावी मुकाबला अब बेहद दिलचस्प और गर्म होता जा रहा है।भीषण गर्मी के बीच जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है,वहीं राजनीतिक माहौल भी पूरी तरह गरमा चुका है।हालात ऐसे हैं कि राजनीतिक दलों को अब दिन की बजाय रात के समय जनसभाएं आयोजित करनी पड़ रही हैं।टक्का वार्ड को इस चुनाव का हॉट स्पॉट माना जा रहा है, क्योंकि यहां दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से जुड़े दो-दो प्रत्याशी मैदान में होने के कारण मुकाबला कांटे का बन गया है।ऐसे में किसी भी उम्मीदवार की जीत को लेकर स्पष्ट अनुमान लगाना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है।

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम लगातार चुनाव प्रचार में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर अपनी ही पार्टी के भीतर से मिल रही चुनौतियों के बावजूद शोभित गौतम पूरी मजबूती के साथ चुनावी रण में डटे हुए हैं और राजनीतिक रणनीति के जरिए विरोधियों को जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं।शोभित गौतम के समर्थन में पहले युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सनाप चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं, वहीं अब युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा भी मैदान में उतर आए हैं। बुधवार देर शाम आयोजित एक विशाल नुक्कड़ सभा में शेष नारायण ओझा ने लोगों को संबोधित करते हुए शोभित गौतम के पक्ष में मतदान की अपील की।सभा को संबोधित करते हुए शेष नारायण ओझा ने शोभित गौतम को अपना भाई बताते हुए कहा कि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम का एक सदस्य होने के नाते उनका समर्थन स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता युवा नेतृत्व को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है।हालांकि सभा के बाद जब मीडिया ने युवा कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान और ब्लॉक स्तर के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय नेताओं पर की गई टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछे, तो शेष नारायण ओझा ने इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह इन सवालों से बचते नजर आए और बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

Summer express/शिमला, संजू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों...

वंदे मातरम् पर बीजेपी कर रही राजनीति, मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप -कुलदीप सिंह राठौर 

Summer express/शिमला, संजू-:ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में राठौर ने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर पहले कभी कोई बड़ा विवाद...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला, संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा। इसी दौरान...

पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम हमीरपुर ने दी आखिरी चेतावनी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:शहर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा घरों में पालतू कुत्ते पाले जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में इनमें से अधिकांश कुत्तों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है। नगर निगम हमीरपुर के पास अब तक महज 12 पालतू कुत्तों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि शहरी क्षेत्र में पालतू कुत्तों की...

भीख मांगकर जमा किए 8.40 लाख रुपये, मौत के बाद खुला महिला की बचत का राज

Summer express , मंड्या। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी वर्षों की बचत का हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सड़कों और ट्रैफिक चौराहों पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला ने सिक्कों और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये जमा कर रखे थे। घर में रखे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.