Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: अनामिका की रिकॉर्ड जीत ने बदली राजनीति की तस्वीर

Summer express/कांगड़ा, संजीव -:नूरपुर नगर परिषद चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 7 से अनामिका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर जिला कांगड़ा की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है। 299 मतों के बड़े अंतर से मिली इस जीत ने उन्हें जिले की सबसे बड़ी विजेता बना दिया है। उनकी इस शानदार सफलता के बाद नूरपुर में जश्न का माहौल है और हर ओर उनकी चर्चा हो रही है।

अनामिका की जीत को केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सेवाभाव की जीत माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर वर्ग के लोगों से सीधे जुड़कर काम किया। यही कारण रहा कि जनता ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया।राजनीतिक रूप से भी यह जीत काफी अहम मानी जा रही है।पहले जहां उनके पति ने जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई थी, वहीं अब अनामिका ने खुद नेतृत्व संभालकर यह साबित कर दिया कि वह भी क्षेत्र में प्रभावशाली नेतृत्व देने की क्षमता रखती हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी कार्यशैली और सरल व्यवहार लोगों को काफी पसंद आया।रिकॉर्ड जीत के बाद अनामिका ने खास बातचीत में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड नंबर 7 को आदर्श वार्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता, बेहतर सड़कें, पेयजल सुविधा, स्ट्रीट लाइट और महिलाओं के लिए सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही युवाओं और बुजुर्गों के लिए भी नई योजनाएं लाने का प्रयास किया जाएगा।

नूरपुर नगर परिषद में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल करने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि पार्टी नेतृत्व भविष्य में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। अनामिका की यह प्रचंड जीत आने वाले समय में जिला कांगड़ा की राजनीति में नए समीकरण तय कर सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.