Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इजराइल ने गाज़ा फ्लोटिला कार्यकर्ताओं को किया निर्वासित, कई देशों में बढ़ा विरोध

Summer express, तेल अवीव I गाज़ा की नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश करने वाले सैकड़ों फ्लोटिला कार्यकर्ताओं को इजराइल ने हिरासत से रिहा कर देश से निर्वासित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद कई देशों में इजराइल के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई है और कई सरकारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए इजराइली राजदूतों को तलब किया है।

जानकारी के अनुसार, करीब 420 कार्यकर्ताओं को विशेष विमानों के जरिए इजराइल से तुर्किये भेजा गया। गुरुवार शाम जब ये कार्यकर्ता इस्तांबुल पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। विमान से उतरते समय कई कार्यकर्ता ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाते दिखाई दिए और समर्थन में हाथ उठाकर अभिवादन किया।

तुर्किये की सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ के मुताबिक, सभी कार्यकर्ताओं को चिकित्सकीय जांच के लिए मेडिकल टीमों के पास ले जाया जाएगा। वहीं, इजराइल के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि फ्लोटिला अभियान में शामिल सभी विदेशी कार्यकर्ताओं को निर्वासित कर दिया गया है।

इस बीच, इजराइल में अरब समुदाय के अधिकारों के लिए काम करने वाले कानूनी संगठन ‘अदाला’ ने बताया कि इजराइली नागरिकता रखने वाले कार्यकर्ता ज़ोहर रेगेव को अदालत में सुनवाई के बाद रिहा कर दिया गया। उन पर अवैध रूप से इजराइल में प्रवेश और ठहरने के आरोप लगाए गए थे। रेगेव पहले भी गाज़ा जाने वाले फ्लोटिला अभियानों में हिस्सा ले चुके हैं।

फ्लोटिला अभियान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो गई है। कई मानवाधिकार संगठनों ने इजराइल की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि इजराइल का कहना है कि गाज़ा की समुद्री नाकेबंदी उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.