Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम के  प्लास्टिक फैक्ट्री में  लगी  भीषण आग, कई घंटे चला राहत अभियान

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम के सेक्टर-112 स्थित द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता है, जिसके कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और दूर-दूर तक काले धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक फैक्ट्री से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से पूरी यूनिट में फैल गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें आसमान तक पहुंचने लगीं। फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया।

मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री और ज्वलनशील सामान मौजूद होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी कठिनाई आई। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की लगातार मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

राहत कार्य के दौरान दमकल टीम को मुख्य मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बाधित होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हुई। इसके बावजूद टीम ने वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करते हुए तेजी से कार्रवाई की और आग को आसपास की अन्य इकाइयों तक फैलने से रोक लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री में भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.