Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ताल वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेश सोनी ने बढ़ाया जनसंपर्क, घर-घर पहुंचकर मांगे वोट

Summer express/हमीरपुर, अरविन्द -:हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जिला परिषद ताल वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेश सोनी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। भीषण गर्मी के बावजूद वह लगातार गांवों और पंचायतों में जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पाड़वी पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा।

इस दौरान सुरेश सोनी ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि ताल वार्ड में सड़क, पेयजल और पक्के रास्तों जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से लोगों को परेशान कर रही हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी गंभीरता से कार्य करेंगे।उन्होंने प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता निराश है। उनके अनुसार प्रदेश में बदलाव का माहौल बन चुका है और आने वाले समय में भाजपा मजबूत होकर उभरेगी। सुरेश सोनी ने कहा कि जिला परिषद चुनाव प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संकेत देने वाले साबित होंगे और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।टिकट वितरण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने चुनाव मैदान में कदम रखा है। संगठन के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उनके समर्थन में जुटे हुए हैं।उन्होंने यह भी कहा कि जिन नेताओं को पहले टिकट दिया गया था, वे भी अब पार्टी हित में उनके साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.