Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीलिया के 65 के करीब मामले आने के बाद जागा विभाग, दूषित जल स्त्रोत किए बंद, 24 टैंकों की सफाई

मंडी/ धर्मवीर-: मंडी जिला सुंदरनगर में पीलिया व इससे जल जनित रोगों से संबंधित 65 के करीब मामले सामने आने के बाद विभाग की नींद टूटी है। इन मामलों के सामने आने के बाद मचे हड़कंप के बीच विभाग ने दूषित पेयजल स्त्रोतों को चिन्हित कर बंद करने के साथ टैंकों की भी साफ सफाई शुरू कर दी है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की टीमें भी एक्टिव हो गई है । उपमंडल सुंदरनगर के वार्ड-2 स्थित उबाक और घाड़ा क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों में पीलिया के 17 नए मामले सामने आए है। 

वहीं 10 दिन पहलें 47 आईटीआई प्रशिक्षु भी पीलिया व इससे संबंधित रोगों की चपेट में आ चुके हैं। यहां बड़ा सवाल यह उठता है कि इन  मामलों के सामने आने के बाद ही क्यों विभागीय अधिकारियों को पानी के स्त्रोतों को बंद करना पड़ा व साथ की क्यों आनन फानन में पानी के टैंकों की सफाई करवानी पड़ी। यहां विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो रहें है। क्योंकि गर्मियों के दिनों में हमेशा ही पानी की किल्लत रहती है और ऐसे में जनता प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हो जाती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि समय रहते इन जल स्त्रोतों के पानी की सैंपलिंग तक विभाग नहीं करवा पाया है। जिससे दूषित जल का प्रयोग करने से जिला की जनता पीलिया जैसे रोगों का शिकार हो रही है। सुंदरनगर क्षेत्र में 8 परिवारों के संक्रमण में आने के बाद अब विभागीय अधिकारियों ने इन क्षेत्रों की ओर दौड़ लगाई है और संक्रमण के संभावित स्रोतों की पहचान कर एहतियातन कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं। 

प्रारंभिक जांच में विभाग ने कुछ प्राकृतिक जल स्रोतों और पेयजल योजनाओं में संक्रमण की आशंका जताई है। इसके बाद जल शक्ति विभाग ने संबंधित दूषित जल स्रोतों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है और वहां चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं, ताकि लोग इन स्रोतों के पानी का उपयोग न करें। जल शक्ति विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि प्रभावित परिवार मुख्य रूप से प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों के पानी का उपयोग कर रहे थे। विभाग द्वारा लिए गए जल नमूनों में जीवाणु संक्रमण के संकेत मिलने के बाद व्यापक स्तर पर जांच अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि नए सिरे से पानी के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं, ताकि संक्रमण के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। क्षेत्र की पेयजल टैंकों की दोबारा सफाई और क्लोरीनेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसमे 24 टैंकों की भी सफाई की गई है।

उधर, सिविल अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में पीलिया के 17 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से तीन मरीज नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती हैं, जिनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अन्य मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका घर पर ही उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं और लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.