Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में ACR प्रणाली में बड़ा बदलाव: अप्रैल 2027 से लागू होगा डिजिटल परफॉर्मेंस सिस्टम

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट  प्रणाली में व्यापक बदलाव करने का फैसला लिया है। राज्य में अब विभागवार, कार्य आधारित और मापनीय नई ACR व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत अप्रैल 2027 से पुरानी मैनुअल प्रणाली पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी और उसकी जगह आधुनिक ‘डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम’ लागू होगा।

प्रशासनिक सुधारों को गति देने के उद्देश्य से मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। यह आदेश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को भेजे गए हैं।

सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र और तकनीकी विशेषज्ञों को एक उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यह प्लेटफॉर्म कर्मचारियों के दैनिक कार्यों और उपलब्धियों को सीधे उनकी ACR से जोड़ेगा। नया सिस्टम मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के साथ पूरी तरह एकीकृत होगा, जिससे कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जा सकेगा।

सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था में मानवीय पक्षपात की संभावना कम होगी और कर्मचारियों की कार्यक्षमता का आकलन वास्तविक प्रदर्शन के आधार पर स्वतः किया जाएगा।

इस डिजिटल सुधार के तहत कर्मचारियों की प्रदर्शन आधारित रैंकिंग भी तैयार की जाएगी। मुख्य सचिव की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए अलग सेक्शन बनाया जाएगा, जहां टॉप से लेकर कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों तक की सूची उपलब्ध होगी। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर “ऑनर बोर्ड” प्रणाली भी शुरू की जाएगी।

सरकार का मानना है कि नई डिजिटल व्यवस्था से लंबे समय से चली आ रही लंबित ACR की समस्या भी खत्म होगी। अक्सर समय पर ACR पूरी न होने के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रभावित होती थीं। अब विभागों को ऐसे मामलों की सूची NIC को भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जहां सबसे अधिक ACR लंबित रहती हैं।

मानव संसाधन विभाग ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नई व्यवस्था की जानकारी तुरंत अधीनस्थ कार्यालयों तक पहुंचाई जाए और तय समय सीमा के भीतर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.