Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NEET पेपर लीक और बेरोजगारी के विरोध में रोहतक में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Summer express,रोहतक। नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर शुक्रवार को रोहतक में विभिन्न युवा और सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में मार्च निकालकर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं के हाथों में ‘मैं भी हूं कॉकरोच’ लिखी तख्तियां और बैनर दिखाई दिए, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उनका आरोप था कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और बेरोजगारी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

इस प्रदर्शन के जरिए देशभर में चर्चा में आए ‘कॉकरोच’ डिजिटल अभियान की गूंज अब हरियाणा में भी देखने को मिली। आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने सोशल मीडिया के जरिए इस अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना गलत है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था से निराश युवा आज अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं।

वहीं, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अकाउंट को ब्लॉक किए जाने को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। हुड्डा ने कहा कि युवाओं के सवालों को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

इस आंदोलन का असर अब रेवाड़ी समेत अन्य जिलों में भी दिखाई देने लगा है। सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा इस नाम से कई ग्रुप बनाए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। आंदोलन को युवाओं के बढ़ते असंतोष और व्यवस्था के खिलाफ विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.