Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि, पीड़ित छात्रों को मिलेगा पूरा लाभ

कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को भेजी रिपोर्ट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड(HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ कथित छेड़छाड़ की गई थी, जिसकी अब फॉरेंसिक जांच में पूरी तरह पुष्टि हो गई है। बोर्ड ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रभावित छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें नियमानुसार अंकों का लाभ देने का बड़ा निर्णय लिया है। मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और जांच रिपोर्ट आगामी सख्त कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को सौंप दिए गए हैं।

​फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट ने खोली पोल

​यह पूरा मामला बिलासपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता परीक्षा केंद्र से जुड़ा है। इस केंद्र पर कुल 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें राजकीय उच्च पाठशाला जेओरा के 11 छात्र भी शामिल थे। परीक्षा के बाद, कला संकाय (Sub Art-A) विषय के 9 छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) भाग में छेड़छाड़ (टैंपरिंग) होने की लिखित शिकायत बोर्ड से की थी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर छात्रों को अक्टूबर 2026 में बोर्ड मुख्यालय बुलाकर विशेषज्ञों के सामने उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गईं। इसके बाद सच सामने लाने के लिए प्रतियों को क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) धर्मशाला भेजा गया, जहां लैब रिपोर्ट में छेड़छाड़ की बात सही पाई गई।

​लिफाफे बदलने के खेल का भी हुआ पर्दाफाश

​फॉरेंसिक रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद बोर्ड द्वारा गठित विशेष समिति ने जब इस पूरे मामले की परतें खोलीं, तो एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए जिन ‘टैंपर-प्रूफ’ लिफाफों का इस्तेमाल किया गया था, उनके सीरियल नंबर पैकिंग मेमो में दर्ज नंबरों से मिल ही नहीं रहे थे। इससे यह साफ हो गया कि परीक्षा केंद्र या उसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के लिफाफों की अदला-बदली (इंटरचेंज) की गई थी।

​विद्यार्थियों के हित में बोर्ड का बड़ा फैसला

​बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस पूरी गड़बड़ी में छात्रों का कोई दोष नहीं है, इसलिए उनके शैक्षणिक हितों की रक्षा करना बोर्ड की पहली प्राथमिकता है। समिति की सिफारिशों के आधार पर बोर्ड ने निर्णय लिया है कि जिन प्रश्नों के साथ छेड़छाड़ हुई है, उन पर प्रभावित छात्रों को नियमानुसार पूरा लाभ (अंक) दिया जाएगा, ताकि उनके रिजल्ट और भविष्य पर कोई आंच न आए। उन्होंने दोहराया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले के दोषियों के खिलाफ भविष्य में सख्त से सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.