Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

Summer express/शिमला-:  नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी गई, जिसके चलते मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई।

रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 3151 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 2436 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके चलते कुल मतदान प्रतिशत 77.31 दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सभी वार्डों में मतदाताओं का उत्साह देखने योग्य था और लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई।पुरुष मतदाताओं की बात करें तो कुल 1652 पुरुष मतदाताओं में से 1274 ने मतदान किया, जिससे पुरुष मतदान प्रतिशत 77.12 रहा। वहीं महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 1499 महिला मतदाताओं में से 1162 महिलाओं ने मतदान किया और महिला मतदान प्रतिशत 77.52 दर्ज किया गया, जो पुरुषों से थोड़ा अधिक रहा।

वार्डवार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो वार्ड नंबर-1 दशालनी में 656 मतदाताओं में से 519 ने मतदान किया और यहां कुल मतदान प्रतिशत 79.12 दर्ज हुआ। वार्ड नंबर-2 अपर बाजार में 80.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 267 में से 216 मतदाताओं ने अपने मत डाले। वार्ड नंबर-3 मुख्य बाजार में कुल 526 मतदाताओं में से 414 ने मतदान किया और यहां मतदान प्रतिशत 78.71 रहा।वार्ड नंबर-4 समाला में 76.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि बस स्टैंड क्षेत्र यानी वार्ड नंबर-5 में कुल मतदान प्रतिशत 74.30 रहा। वार्ड नंबर-6 ब्लॉक क्षेत्र में सबसे कम 68.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 234 मतदाताओं में से 160 ने मतदान किया।

कोर्ट रोड क्षेत्र यानी वार्ड नंबर-7 में मतदाताओं ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया। यहां कुल 184 मतदाताओं में से 149 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 80.98 दर्ज किया गया, जो सभी वार्डों में सर्वाधिक रहा। वहीं वार्ड नंबर-8 बावटीनाला में 73.91 प्रतिशत मतदान हुआ।वार्ड नंबर-9 शक्तिनगर में कुल 282 मतदाताओं में से 229 ने मतदान किया और यहां कुल मतदान प्रतिशत 81.21 दर्ज किया गया। इस वार्ड में महिला मतदान प्रतिशत 86.76 रहा, जो सभी वार्डों में महिलाओं की भागीदारी के लिहाज से सबसे अधिक माना गया।प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों और चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों का आभार जताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

महंगाई की मार से त्रस्त जनता, पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ी आम आदमी की कमर: चित्रा सरवारा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला  | हरियाणा की युवा नेत्री एवं अंबाला की बेटी चित्रा सरवारा ने देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, बेलगाम महंगाई और शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवालों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का आम नागरिक दोहरी मार झेल रहा...
Summer Express - Auto Draft

हरेरा का TDI पर बड़ा एक्शन: MD समेत 5 निदेशकों को तीन महीने की दीवानी कैद के आदेश

Summer express, पंचकूला | हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी पंचकूला ने रियल एस्टेट कंपनी TDI इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तीन महीने की सिविल जेल की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के आदेशों की लगातार अवहेलना और शिकायतकर्ता को भुगतान न करने...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब-हरियाणा से तीन चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चल रहा था नेटवर्क

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकज, डिजिटल ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि आरोपियों...

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड निवासियों को बड़ी राहत, फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़।  हाउसिंग बोर्ड के 60 हजार मकानों में रहने वाले लोगों की राहत की सांस मिलेगी। लोगों के घरों पर पीला पंजा नहीं चलेगा। प्रशासन द्वारा नीड बेस्ड चेंज पर गठित कमेटी की जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। प्रशासन ने हाउसिंग बोर्ड के मकान में...

मोहाली के 10 बड़े बिल्डर ED और IT के रडार पर, फर्जी CLU और टैक्स चोरी की जांच तेज

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। फर्जी कागजातों से सीएलयू, प्रोजेक्ट में हवाला और अज्ञात स्रोतों से निवेश और इनकम टैक्स के साथ-साथ जीएसटी की चोरी के मामले में मोहाली के 10 बड़े बिल्डर ईडी और इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर हैं। इन बिल्डरों के प्रोजेक्ट के कागज खंगाले जाने शुरू हो गए हैं। गड़बड़ियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.