Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, संदिग्ध इराकी नागरिक गिरफ्तार

Summer express, वॉशिंगटन। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को निशाना बनाने की कथित साजिश का मामला सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की योजना बनाने के आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले के सामने आने के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है, जो इराक का नागरिक बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी कथित तौर पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से प्रभावित था और उसने इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इवांका ट्रंप की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। बताया जा रहा है कि उसने फ्लोरिडा स्थित उनके घर से जुड़ी जानकारियां और नक्शे भी जुटाए थे। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था। सुलेमानी की वर्ष 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हुई थी।

वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची एंतिफाध कनबर ने दावा किया कि आरोपी अक्सर सुलेमानी की मौत का जिक्र करते हुए ट्रंप परिवार के खिलाफ हिंसक बयान देता था। उनके अनुसार, वह बदले की भावना से प्रेरित था और ट्रंप परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात करता रहता था।

अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के विचार बेहद कट्टर थे और वह ट्रंप परिवार के खिलाफ लगातार भड़काऊ बातें करता था। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

तरनतारन में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में दो भाई और मां घायल

Summer express, तरनतारन | पंजाब के तरनतारन जिले के गांव सैदों में जमीन को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई गोलीबारी और मारपीट में दो सगे भाई और उनकी मां घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश...
Summer Express - Auto Draft

तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार, एम्बुलेंस न मिलने पर कंधों पर ढोना पड़ा शव

Summer express, भद्राचलम | तेलंगाना के भद्राचलम से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है, जहां एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण एक परिवार को अपने रिश्तेदार का शव करीब चार किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।...
Summer Express - ऊना विकास खंड की 18 पंचायतों में कल होगा मतदान, चुनाव ड्यूटी पर तैनात 464 कर्मचारी

ऊना विकास खंड की 18 पंचायतों में कल होगा मतदान, चुनाव ड्यूटी पर तैनात 464 कर्मचारी

Summer express/ऊना, राकेश -:पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनावों को लेकर विकास खंड ऊना में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण के तहत 18 पंचायतों में कल सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार...
Summer Express - राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल,नगर निकाय चुनाव प्रभावित करने के आरोप 

राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल,नगर निकाय चुनाव प्रभावित करने के आरोप 

Summer express/शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उबाल देखा जा रहा है। बीजेपी सरकार के ख़िलाफ शिकायत लेकर लोकभवन जा पहुंची है। सोमवार को हिमाचल बीजेपी का हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल लोक भवन में राज्यपाल कविंदर गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत...
Summer Express - 20 दिन बाद घर पहुंचा साहिल का शव, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

20 दिन बाद घर पहुंचा साहिल का शव, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

थाइलैंड में समुद्री जहाज पर गैस रिसाव से हुई थी मौत, बेटे का शव देख फूट-फूट कर रो पड़े माता-पिता हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले की लंबरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले अस्थोथा गांव में रविवार का दिन बेहद दुखद रहा। करीब 20 दिनों के लंबे इंतजार के बाद 26 वर्षीय युवक साहिल का शव उसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.