Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, सैकड़ों दुकानें खाक

Summer express, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। आग ने देखते ही देखते पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 250 से 300 दुकानों के जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

दमकल विभाग के अनुसार, बाजार में बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाईवुड और फर्नीचर का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दिल्ली दमकल सेवा के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी डी.बी. मुखर्जी ने बताया कि रात 11:57 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत दमकल की टीमें मौके पर रवाना की गईं। शुरुआती दौर में कुछ दमकल गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में 25 से 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि शुरुआती प्रतिक्रिया में दमकल गाड़ियों की संख्या कम होने के कारण कुछ लोगों ने गुस्से में दमकल वाहनों पर पथराव भी किया। हालांकि बाद में अतिरिक्त टीमें पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। वहीं फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा सके।

शास्त्री पार्क का यह बाजार फर्नीचर कारोबार के लिए जाना जाता है और यहां बड़ी संख्या में लकड़ी व प्लाईवुड का सामान रखा रहता है। इसी वजह से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.